Crime News: चेन झपटमारी करने के लिए आई दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ा; जानिए खबर

By
—
On:
Follow Us

Crime News: ग्वालियर (Gwalior) में राजस्थान से चेन झपटमारी करने के लिए आई दो महिलाओं को लोगों ने उस समय पकड़ लिया।

झांसी रोड थाना प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह ने बताया कि आनंद नगर निवासी 66 वर्षीय अनीता अवस्थी पत्नी दिनेश अवस्थी अपने परिचितों के साथ शीतला माता मंदिर दर्शन करने गई थीं। दर्शन से पहले वह मंदिर परिसर में लगे नल पर हाथ-पैर धो रही थीं, तभी एक महिला पास आई और उनकी आंखों में पानी के छींटे मार दिए, जिससे उनकी आंखें कुछ क्षण के लिए बंद हो गईं। इसी दौरान मौका पाकर उस महिला की साथी ने अनीता अवस्थी के गले से सोने की चेन झपट ली और भागने लगी। अचानक हुई इस घटना से बुजुर्ग महिला घबरा गईं और शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर परिजन और अन्य श्रद्धालु वहां पहुंचे और भाग रही महिलाओं का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

आपको बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच क बाद संदेही महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि ये महिलाएं मंदिरों के आसपास सक्रिय रहकर चेन झपटने की घटनाओं में संलिप्त हैं। इनसे अन्य चोरियों का भी खुलासा होने की संभावना है।

 

ये भी पढ़िए-

Crime News: क्रिकेट टीम के कप्तान के पास 9 किलो कैनबिस, गांजा बरामद; जानिए खबर 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News