Crime News: दो आदिवासी गुटों के बीच खूनी झड़प, हुई तीन लोगों की हत्या; जानिए

By
On:
Follow Us

Crime News: पन्ना (Panna) में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों की हत्या (Death) हो गई। 

घटना गुरुवार रात की है। जिसमें दो आदिवासी गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। मृतक अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह और ध्रुव सिंह हैं। पुलिस ने आरोपित तिलक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

बता दें कि गुरुवार रात आपस में भिड़ गए दो पक्ष।सिमरिया थाना क्षेत्र ग्राम कड़ना में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों की हत्या कर दी गई है।

बता दें किघटना गुरुवार रात की है, जहां दो पक्षों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ा कि हमले में तीन लोगों की जान चली गई। जैसे ही शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी मिली तो पुलिस अपने बल के साथ मौके पर पहुंच गई और और स्थिति काबू करने के साथ जांच शुरू कर दी।

दो आदिवासी पक्षों में विवाद

घटना के संबंध में एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि घटना दो आदिवासी पक्षों के बीच घटित हुई है। जिसमें अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह और ध्रुव सिंह की मौत हो गई है। इस मामले में दो आरोपित नामजद थे। जिनके नाम तिलक सिंह व ज्ञान सिंह है। पुलिस ने तिलक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देर रात हुई झड़प

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के मोहन्द्रा पुलिस चौकी के ग्राम कड़ना में गुरुवार की देर रात दो आदिवासी समुदाय के गुटों में आपसी विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि पहले मारपीट के बाद जानलेवा और खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान गुटों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया। जिसमें 3 लोगों अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह और धूप सिंह की मौत हो गई।जानकारी लगते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और गांव छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। पन्ना पुलिस इस ट्रिपल मर्डर की गहन जांच में जुटी हुई है।

 

 

ये भी पढ़िए-

Crime News: आदिवासी युवती के साथ दुराचार और अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News