Crime News: पड़ोस की नाबालिक लड़की की धोखे से करा दी शादी; जानिए

By
On:
Follow Us

Crime News: पड़ोस की नाबालिक लड़की (girl) की धोखे से शादी (Marriage) करा देने का मामला सामने आया है। ये मामला रीवा (Rewa) का है।

जिसमें एक दंपत्ती ने मिलकर पड़ोस में रहने वाली नाबालिक किशोरी की शादी(Marriage) करवा दी। बताया जा रहा है कि नाबालिग को पड़ोसी दंपति काम दिलाने का झांसा देकर उसे साथ ले गए थे और फिर उसके साथ धोखाधड़ी की। पीड़िता की मां की शिकायत पर रीवा (Rewa) सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नि को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी नीतू सिंह की पुलिस तलाश कर रही है। 

रीवा (Rewa) के इस मामले के दोनों आरोपी कमलेश सोंधिया और उसकी पत्नी सुमन सोंधिया जो कि लोही ग्राम के निवासी बताए जा रहे हैं।

आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल

रीवा (Rewa) पुलिस ने मामले में नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है और आरोपी पति-पत्नी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जाँच डीएसपी प्रतिभा शर्मा के द्वारा की जा रही है। 

ये है पूरा घटनाक्रम

रीवा (Rewa) के इस हैरान कर देने वाली घटना के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी प्रतिभा शर्मा ने बताया है कि 15 दिसंबर को नाबालिग अपने पड़ोसी के यहां जब घूमने के लिए गई थी, तो आरोपी पति-पत्नी ने उसे काम दिलाने की बात कह कर बहलाया-फुसलाया। जिस पर नाबालिग उनके साथ घूमने जाने के लिए राजी हो गई। जहां आरोपियों ने उसे साथ ले जाकर मुख्य आरोपी नीतू सिंह को सौंप दिया। बताया गया कि आरोपी लड़की को मैनपुरी गांव ले गया जहां ले जाकर उसके साथ शादी की। पूरे मामले के मास्टरमाइंड पति-पत्नी सहित नीतू सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने दुष्कृत्य का भी आरोप लगाया गया है जिसकी मेडिकल रिपोर्ट (Medical Report) अभी आनी बाकी है। जिसके बाद ही ये पुष्टि हो पाएगी कि लड़की के साथ दुष्कृत्य हुआ है या नही।

 

ये भी पढिए-

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News