Crime News: पत्र में लिखा- गिरनार प्रकरण से हट जाओ नहीं तो हटा दिए जाओगे; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Crime News: मेरठ (Meerut) में कवि सौरभ जैन (Saurabh Jain) को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी वाले पत्र में लिखा कि गिरनार प्रकरण से हट जाओ नहीं तो हटा दिए जाओगे।

मेरठ में जैन तीर्थ गिरनार के आंदोलन की लड़ाई लड़ रहे कवि सौरभ जैन (Saurabh Jain) सुमन को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके घर पर एक कागज की पोटली फेंककर धमकी दी गई है। इसमें लिखा था कि गिरनार प्रकरण से हट जाओ नहीं तो हटा दिए जाओगे। अगली बार पत्थर नहीं गोली आएगी। सौरभ जैन सुमन ने सदर बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

सौरभ जैन (Saurabh Jain) बताया कि जैन तीर्थ गिरनार पर जैनों के यात्रा के अधिकार पर सवाल उठाने व जैन संतों को कोर्ट में घसीटने वाले पूर्व सांसद महेश गिरी के खिलाफ पूरे देश में जैन समाज आंदोलन कर रहा है। इसमें वह भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं।

ये भी पढ़िए-

Crime News: भाई दूज पर माता-पिता के साथ बुआ के घर जा रही थी बच्ची, हुआ भयानक हादसा; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News