Crime News: युवक ने महिला मित्र को धमकी देकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Crime News: ग्वालियर (Gwalior) में एक युवक ने महिला मित्र के साथ दुष्कर्म (Rape) किया। 

दरअसल, घटना ग्वालियर थानाक्षेत्र में 4 दिसंबर की है। 28 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसके मकान के पास ही किराए से कमरा लेकर शेरसिंह रहता है। पिछले तीन माह से उनके बीच दोस्ती थी। 4 दिसंबर को शेर सिंह ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जिस समय वह शेर सिंह के घर पहुंची, उस समय वह घर पर अकेला था। अंदर पहुंचते ही वह गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। धमकी से वह डर गई। आरोपी ने बंधक बनाकर गलत काम किया। पीड़ित घर पहुंची और मामले की जानकारी पति को दी, इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की।

बता दें कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

 

ये भी पढ़िए-

Mauganj News: मऊगंज जिले में चलती 108 एंबुलेंस में नाबालिग से दुष्कर्म; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News