Crime News: विवाहिता की मौत पर उसके मायके की महिलाओं ने दामाद को चप्पलों से पीटा; जानिए

By
On:
Follow Us

Crime News: रीवा (Rewa) में एक विवाहिता की मौत पर उसके मायके की महिलाओं ने दामाद (मृत महिला का पति) को पुलिस जीप में चप्पलों से पीटा।

साथ ही आरोप भी लगाया कि पति और ससुराल वालों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी।जिला अस्पताल में रविवार सुबह से ही मायके और ससुराल वालों में तनाव की स्थिति थी। दोपहर होने तक भीड़ बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने महिला के पति को जीप में बैठाया और थाने ले जाने लगी, इतने में भीड़ ने गाड़ी घेर ली।

 

महिलाओं ने पानी की बोटल और चप्पलों से दामाद की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस किसी तरह से महिला को पति को बचाकर थाने ले गई।

 

भोलगढ़ की दीक्षा पाठक की शादी शहर के विंध्य विहार कॉलोनी के ऋषि मिश्रा से 29 मई 2023 को हुई थी। परिजन के मुताबिक, शनिवार – रविवार की दरमियानी रात 3 बजे उन्हें फोन पर बताया गया कि दीक्षा की तबीयत खराब है। अस्पताल पहुंचे तो बेटी मृत मिली। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को परेशान कर रहे थे। मजबूरी में हमने जमीन बेचकर 5 लाख रुपए दिए थे।

 

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन पुलिस को मामला प्रथम दृष्टया दहेज प्रताड़ना का मामला लग रहा है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करने में जुटी रही। महिला का पति कॉलेज चौराहे पर पान की गुमटी चलाता है। महिला के घर वालों ने ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों- पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। महिला के पति से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

ये भी पढ़िए- Crime News: बेटे ने गुस्से में आके की पिता की हत्या, चाकू से किया 13 वार; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News