Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री, हल्की बारिश के आसार

By
On:
Follow Us


दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि पालम में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज केंद्र में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

लोधी रोड और आयानगर में क्रमश: 27.6 और 27.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छी’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग ने दिनभर शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News