Disaster News: मोरक्को में 7.2 तीव्रता का भूकंप, 632 की मौतें:कई इमारतें ढहीं; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Disaster News: अफ्रीकी देश मोरक्को (African country Morocco) में भूकंप से अब तक 632 लोगों की मौत हो चुकी है। 329 लोग जख्मी हो गए हैं। मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर (Moroccan Geological Center) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी।

यह शुक्रवार की देर रात आया। हालांकि, US जियोलॉजिकल सर्वे (US Geological Survey) ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। कहा है कि ये इस इलाके में 120 साल में आया सबसे ताकतवर भूकंप है। मोरक्को के स्टेट टेलीविजन ने बताया कि भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गईं हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। भूकंप का एपिसेंटर (epicenter) एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव बताया जा रहा है, जो माराकेश शहर 70 किलोमीटर की दूरी पर है। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। पुर्तगाल और अल्जीरिया (Portugal and Algeria) तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से इमारतें मलबे और धूल में तब्दील हो गईं। UNESCO की विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक माराकेच में पर्यटकों का ध्यान खींचने वाली लाल दीवारों के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

US जियोलॉजिकल सर्वे (US Geological Survey) के मुताबिक, उत्तरी अफ्रीका में भूकंप काफी दुर्लभ है। इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

 

ये भी पढ़िए- Landslide News: शिमला में लैंडस्लाइड, सोलन में टूटा पुल:उत्तराखंड में बाढ़ में फंसे 60 लोगों का रेस्क्यू;परीक्षाएं रद्द;जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News