Good News: अब मिनटों में बनेगा पासपोर्ट, हर चीज हुई आटोमेटिक, बचेगा समय | MP News Passport Seva Programme software new update makes easier passport making process

By
On:
Follow Us


फिलहाल ग्वालियर स्थित महाराज बाड़ा पासपोर्ट सेवा केंद्र में 80 सामान्य और पीसीसी के 10 अपॉइंटमेंट दिए जा रहे हैं। पासपोर्ट इंचार्ज पीओपीएसके दीपक पांड्या के मुताबिक अब नए सॉफ्टवेयर 2.0 पर ही काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और बदलाव देखने को मिलेंगे। (easier passport making process)

प्रदेश में 26 जगह मिल रही सुविधा

फिलहाल मध्यप्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, होशंगाबाद, बैतूल, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, देवास, धार, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, टीकमगढ़, विदिशा, गुना, भिंड में पासपोर्ट सेवा केंद पर काम जारी है।

ये किए गए बदलाव

  • जैसे पूर्व में पासपोर्ट बनवाने वालों के सिग्नेचर पहले पेपर पर कराए जाते थे, अब ये सिग्नेचर पेड पर कराए जा रहे हैं। इससे पेपरलेस काम होने लगा है।
  • पासपोर्ट बनवाने वाले का फोटो जल्दी ही क्लिक होकर ऑटोमेटिक तरीके से क्रॉप हो रहा है।
  • इससे छोटे बच्चों को आने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।फोटो खींचने के साथ ही फॉर्म पर चिपक रहा है।

पासपोर्ट सेवा का पोर्टल भी नए कलेवर में

केंद्रीय मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा के पोर्टल में बदलाव कर दिए हैं। पहले पोर्टल पर अपॉइंटमेंट की उपलब्धता देखने पर एक साथ सभी शहर दिखाई देते थे लेकिन अब नए रूप में हर शहर में अपॉइंटमेंट की उपलब्धता को अलग-अलग तरीके से शो किया जा रहा है। इससे पासपोर्ट बनवाने वालों को आसानी हो रही है। पोर्टल का पूरा पेज बदला गया है। साथ ही पूर्व में पोर्टल पर एक आईडी पर पांच फॉर्म भरे जाते थे, अब उसमें 10 फॉर्म तक भरे जा सकेंगे।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News