Gwalior News: हैवान पति ने पत्नी, बच्चे और सास को कार से कुचला, मामला दर्ज

By
Last updated:
Follow Us

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों में तार-तार करने वाली खबर सामने आईं। जहां एक पति ने अपनी पत्नी और बच्चे को मारने की कोशिश की। पति ने पत्नी, 8 साल के बेटे और सास को कार से कुचल दिया। इस हमले में पत्नी नंदिनी गंभीर रूप से घायल हो गई, बेटा मामूली रूप से घायल हो गया, सास सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद आरोपी पति अरविंद परिहार मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नंदिनी के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें कहा गया है कि अरविंद ने अपनी पत्नी और बेटे को मारने की कोशिश की। अरविंद ने जान से मारने की नियत से उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस हमले में नंदिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं, बेटा मामूली रूप से घायल हो गया। अरविंद और नंदिनी किसी बात पर झगड़ रहे थे। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के कलारी तिराहा के पास की बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेढ़ साल पहले ही अरविंद परिहार की शादी नंदनी से हुई थी। घायल पत्नी ने अपने पति पर अन्यत्र अवैध संबंध का आरोप लगाया है। पुलिस ने नंदिनी के पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News