साक्षी त्रिपाठी, भोपाल। Heavy rain alert in Madhya Pradesh: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 6-7 दिनों के दौरान सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है। ऐसे में बात करें मध्य प्रदेश की तो राज्य के पुर्वी हिस्से में आज अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD के मुताबिक, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के 17 जिलों में अति भारी बारिश और भारी बारिश का अलर्ट है। पन्ना दमोह मैहर और कटनी में भी अति भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना जताई गई है।
दरअसल, प्रदेश में दो ट्रफ एक्टिव होने के कारण तेज बारिश की संभावना IMD ने जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी, भिंड, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, राजधानी भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन समेत बाकी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।











