ICC वुमेंस T20 World Cup-2023: पाकिस्तान को हराकर India का जीत से आगाज

By
On:
Follow Us

ICC वुमेंस T20 World Cup-2023 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा कर इस World Cup में जीत से आगाज किया है। ये मैच दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन स्थित न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया और यह ग्रुप-बी का मैच था। जबकि इस World Cup टूर्नामेंट का यह चौथा मैच था।

इस मैच में टॉस तो पाकिस्तान टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। पाकिस्तान ने 4 विकेट खो कर 149 रन बनाया। इसके बाद 150 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 19वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

जेमिमा रोड्रिग्स ने 38 गेंद पर नाबाद 53 रन और ऋचा घोष ने 20 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाया। दोनों के बीच नाबाद 58 रन की साझेदारी हुई। जबकि पाकिस्तान की ओर से बिस्माह मरूफ ने 55 गेंद पर नाबाद 68 रन बनाए। आयशा नसीम ने 25 गेंद पर नाबाद 43 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से राधा यादव ने 2, दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्रकार ने 1-1 विकेट लिया।

 

ये भी पढ़िए-

TEEM INDIA को मिली T-20 Cricket में अब तक की सबसे बड़ी जीत और न्यूजीलैंड को हार

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News