Indore Metro: मेट्रो का टाइम टेबल बदला, अब 25% छूट के साथ सफर कर सकेंगे यात्री | Indore Metro time table changed, now passengers will be able to travel with 25 percent discount

By
—
On:
Follow Us


रविवार से तीन हफ्ते तक 25 प्रतिशत छूट के साथ न्यूनतम 7 रुपए और अधिकतम 22 रुपए किराया देना होगा। देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन (गांधी नगर) से मेट्रो में चढ़कर पांचवें स्टेशन वीरांगना झलकारी बाई (टीसीएस) स्टेशन पर उतरने पर यात्री को अब यात्रियों को करीब 22 रुपए किराया देना होगा। यदि यात्री वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन से वापस देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन तक यात्रा करता है तो उसे फिर से मेट्रो का टिकट लेना होगा।

ये भी पढ़े – Indore Metro: मेट्रो में 75% छूट खत्म, अब खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

बीते एक हफ्ते में यात्रियों की संख्या

15 जून को 7394 यात्री 16 जून को 1811 यात्री

17 जून को 1755 यात्री 18 जून को 1480 यात्री 19 जून को 849 यात्री 20 जून को 1323 यात्री 21 जून को 1335 यात्री

कल से लागू होगी यह समय सारणी

1 जून को जब फ्री में मेट्रो में सफर शुरू किया गया था, तब पहले दिन ही 26803 लोगों ने सफर किया था। उसके बाद 9 जून से मेट्रो ट्रेन में यात्रियों के लिए टिकट और किराया आवश्यक किया गया। तभी से यात्रियों की संख्या में भारी कमी आ रही है। इसको देखते हुए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) द्वारा मेट्रो संचालन की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। अब सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक हर 1 घंटे में एक ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं शनिवार और रविवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हर 30 मिनट में एक ट्रेन चलाई जाएगी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News