Job News: एईएन-मेकेनिकल भर्ती के लिए करें आज से अप्लाई:22 सितंबर लास्ट डेट; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Job News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने भू-जल विभाग में एईएन – यांत्रिक के 12 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन (apply online) आज यानी 23 अगस्त से कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक रहेगी। आयु सीमा एक जनवरी 2024 को न्यूनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता (Commission Secretary Ramniwas Mehta) ने बताया कि इच्छुक कैंडीडेट्स क्वालिफिकेशन सहित अन्य जानकारी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। उक्त भर्ती में पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त से 22 सितंबर की रात 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन (Offline applications) स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

परीक्षा की तारीख और स्थान के बारे में आयोग द्वारा बाद में सूचित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट या फिर एसएसओ पोर्टल के जरिए होगा। किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के ऑफिस या फिर आयोग के नंबर 0145-2635212, 2635200 पर कॉल कर सकते हैं।

ये भी पढ़िए- Job News: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में 1 पद के लिए 230 कैंडिडेट:मेरिट के आधार पर होगी पोस्टिंग; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News