Job News: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग भर्ती:असिस्टेंट प्रोफेसर के 94 पदों पर वैकेंसी;57,700 रुपये तक मिलेगी सैलरी

By
On:
Follow Us

Job News: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) ने कला निदेशालय के तहत सरकारी कला महाविद्यालय (Government Arts College) में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 03 अक्टूबर रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 03 अक्टूबर, 2023 को 18 वर्ष से अधिक और 38 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है। संबंधित शाखा में फर्स्ट क्लास के साथ ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री या दोनों में से किसी एक डिग्री में समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ में पीएचडी (PhD) और दो साल का कार्य अनुभव जरूरी।एप्लिकेशन फीस निम्नानुसार है- सामान्य वर्ग : 394 रुपये, अन्य : 294 रुपये

उम्मीदवार फार्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं। ऑनलाइन एप्लिकेशन सिस्टम पर क्लिक करें। अब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके​​​​​ लॉगइन करें। पद चुनें, फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस का भुगतान करें। एक कॉपी डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

 

ये भी पढ़िए- Job News: एमपीएससी ने फैकल्टी के 142 पदों पर निकाली भर्ती, एक लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी; पढ़िए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News