Khargone BJP MLA Sachin Birla PA Sandeep Birla Death Accident CCTV revelation

By
—
On:
Follow Us

BJP MLA Sachin Birla PA Sandeep Birla Death Update: खरगोन जिले के बेड़ियां थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व बड़वाह के बीजेपी विधायक सचिन बिरला के निजी सचिव की हुई मौत के मामले में बेड़िया पुलिस ने सड़क हादसे की गुत्थी सुलझा ली है। दो दिन पूर्व देर रात्रि में रॉन्ग साइड आ रहे तूफान वाहन से बचने के चक्कर में नाली में गिरने से विधायक के निजी सचिव संदीप बिरला की मौत हुई थी। हादसे के बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने ट्रेक्स वाहन के आरोपी चालक गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुई थी मौत? हो गया खुलासा

बेड़िया थाना पुलिस ने सनावद रोड पर दो दिन पूर्व हुए एक संदिग्ध सड़क हादसे का खुलासा करते हुए आरोपी वाहन चालक को धर दबोचा है। सीसीटीवी फुटेज और एफएसएल टीम की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड आ रहे एक ट्रैक्स तूफान से बचने के प्रयास में बाइक सवार विधायक के निजी सचिव संदीप बिरला की बाइक अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरा था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। ब

सड़क किनारे नाली में मिली थी लाश

ड़वाह एसडीओपी मुकेश इजरदार ने बताया कि गत 22 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी, कि सनावद रोड स्थित श्याम मार्बल के पास सड़क किनारे बनी नाली में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही बेड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। हादसे में मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय संदीप बिरला निवासी बेड़िया के रूप में हुई।

टक्कर से बचने के चक्कर में गई जान

एसपी रविन्द्र वर्मा के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम और खरगोन की एफएसएल यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास और बेड़िया कस्बे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में सामने आया कि घटना की रात करीब 12:45 बजे मृतक संदीप अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से सनावद से बेड़िया की ओर आ रहा था। इसी दौरान बेड़िया से सनावद की तरफ जा रहे एक ट्रैक्स तूफान वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक और तेज गति से वाहन चलाते हुए अचानक रॉन्ग साइड में गाड़ी मोड़ दी। सामने से आ रहे तूफान वाहन से सीधी टक्कर से बचने के चक्कर में संदीप की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सीधे सड़क किनारे नाली में जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक, संदीप बिरला बुधवार रात सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक सचिन बिरला के दीपावली मिलन समारोह की तैयारियों के सिलसिले में बड़वाह पहुंचे थे। रात करीब 11 बजे होटल में भोजन करने के बाद वे बाइक से अपने गांव डूडगांव के लिए रवाना हुए। हालांकि, वे घर नहीं पहुंचे। बाद में बेड़िया के बाहर सड़क किनारे उनका शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर उनकी बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी थी। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

10 वर्षों से थे विधायक सचिन बिरला के निजी सहायक

बताया जा रहा है कि संदीप बिरला पिछले दस वर्षों से अधिक समय से विधायक सचिन बिरला के निजी सहायक के रूप में कार्यरत थे। लंबे समय तक साथ काम करने के कारण वे विधायक के बेहद करीबी और भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से विधायक के साथ-साथ पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी गहरा आघात पहुंचा है। इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

इन्हें भी पढ़ें:

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News