Karthigai Deepam विवाद पर विहिप आक्रामक, तमिलनाडु सरकार पर सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना का आरोप

By
—
On:
Follow Us


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को तमिलनाडु सरकार पर मदुरै के पास तिरुप्परनकुंद्रम में कार्तिगई दीपम जलाने के मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश से खुद को ऊपर रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन घटनाक्रमों से कानून के शासन और न्यायपालिका की गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज तमिलनाडु में जो कुछ भी हुआ, ठीक उसी का मुझे डर था… उन्होंने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अपनी सर्वोच्चता थोपी है।’’
तमिलनाडु की टीवीके सरकार ने मंगलवार को विवादित स्तंभ पर एक बार के लिए कार्तिगई दीपम जलाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया, जिससे यह मुद्दा एक बड़े कानूनी और राजनीतिक विवाद में बदल गया तथा भाजपा एवं हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। बंसल ने आरोप लगाया कि मंगलवार को एक बार की व्यवस्था के तहत इस अनुष्ठान की अनुमति से संबंधित शीर्ष अदालत के आदेश के बावजूद, स्थानीय प्रशासन ने तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित एक विवादित पत्थर के स्तंभ, दीपथून में दीप जलाने की सदियों पुरानी परंपरा की अनुमति नहीं दी।

उन्होंने कहा,‘‘आज तमिलनाडु के तिरुप्परनकुंद्रम में जो कुछ हुआ, वह केवल हिंदुओं की धार्मिक आस्था का मामला नहीं है; यह न्यायपालिका की गरिमा, संविधान के शासन और नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर विषय है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगा दी और महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालुओं को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। बंसल ने कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने भी प्रशासन को शीर्ष अदालत के आदेश को लागू करने और हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘आज मद्रास उच्च न्यायालय ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि पुनर्विचार याचिका का लंबित होना किसी को भी उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने की छूट नहीं देता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, इन सबके बावजूद, शाम को दीपथून में अंततः दीप नहीं जलाया जा सका।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती, निषेधाज्ञा, गिरफ्तारियों और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ की गई कार्रवाई ने स्थिति को और बिगाड़ दिया।

शाम करीब छह बजे पुलिस की सुरक्षा में मंदिर द्वारा अधिकृत एक दल ने उचिपिल्लैयार मंदिर के पारंपरिक दीप प्रज्वलन मंडपम में पारंपरिक ज्योति जलाई, लेकिन अधिकारियों ने पहाड़ी की चोटी पर स्थित स्तंभ पर इसे नहीं जलाया।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News