Ladli Bahan Yojana Ki Kist Kab Aaegi

By
On:
Follow Us

Ladli Bahan Yojana Ki Kist Kab Aaegi: लाडली बहनों को आज मिलेगी रक्षाबंधन की सौगात / Image Source: IBC24 Customized

भोपाल: Ladli Bahan Yojana Ki Kist Kab Aaegi मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 12 जुलाई को ग्राम पंचायत नलवा जिला उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और गैस सिलेंडर उज्जवला योजना के हितग्राहियों के खातों में जुलाई माह की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के कालिदास अकादमी में राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन में मछुआ कल्याण के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं हितलाभ का वितरण भी करेंगे।

Read More: UP Crime News: 8 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर हुआ फरार, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी 

Ladli Bahan Yojana Ki Kist Kab Aaegi मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक करोड़ 27 लाख बहनों को 1503 करोड़ 14 लाख की 26वीं किश्त उनके खातों अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 56 लाख 74 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ की राशि, 30 लाख से अधिक बहनों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफलिंग की 46 करोड़ 34 लाख की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कालिदास अकादमी में राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन में मछुआ कल्याण के 152 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं मछुआरों को हितलाभ का भी वितरण करेंगे।

Read More: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 93 और डीजल 86 रुपए लीटर, रक्षाबंधन से पहले जनता को मिली बड़ी सौगात! टैंक फुल करवाने से पहले चेक कर लें रेट

“लाड़ली बहना योजना” की जुलाई माह की किस्त कब ट्रांसफर होगी?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को लाड़ली बहना योजना की 26वीं किश्त हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।

“उज्ज्वला योजना” के तहत कितनी राशि ट्रांसफर होगी?

उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 30 लाख से अधिक महिलाओं को ₹46.34 करोड़ की गैस सिलेंडर रिफिलिंग राशि दी जाएगी।

“सामाजिक सुरक्षा पेंशन” में किसे और कितनी राशि मिलेगी?

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56.74 लाख हितग्राहियों को ₹340 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

“मछुआ कल्याण योजना” में कौन-कौन से कार्य किए जाएंगे?

निषादराज सम्मेलन के तहत ₹152 करोड़ के मछुआ कल्याण विकास कार्यों का भूमिपूजन और हितलाभ वितरण किया जाएगा।

“मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” का उद्देश्य क्या है?

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News