Mauganj News : 60 वर्षीय महिला को कार ने मारी टक्कर और हुई मौत; जानिए

By
On:
Follow Us

Mauganj News : मऊगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। ये हादसा पन्नी गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, करह पहाड़ी की रहने वाली मोरैली बंसल अपने पति गिरिजा बंसल के साथ टैक्सी में बैठकर पथरिया गांव में बेटी के घर जा रही थी। टैक्सी ड्राइवर ने पथरिया गांव की बजाय पन्नी गांव के पास वाहन रोक दिया।

दंपती सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हनुमना से रीवा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने मोरैली बंसल को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Breaking News

एमपी आरडीसी का वाहन मौके पर पहुंचा। शव को सिविल अस्पताल मऊगंज ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर 3 बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़िए- Mauganj News: मऊगंज के बवाल के मुख्य आरोपियों के यहां क्या चलेगा सरकारी बुलडोजर?; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News