Miniratna NCL: संविदा कर्मियों को ठंड से बचाव करने सृष्टि ने दिए जैकेट व स्वेटर; जानिए

By
—
On:
Follow Us

Miniratna NCL: मिनीरत्न एनसीएल (Miniratna NCL) के निगाही क्षेत्र की सृष्टि महिला समिति ने निगाही क्षेत्र में कार्यरत कुल 15 संविदा कर्मी महिला एवं पुरुषों को ठंड से बचाव हेतु जैकेट एवं स्वेटर का वितरण किया गया।

मिनीरत्न एनसीएल (Miniratna NCL) के निगाही क्षेत्र की सृष्टि महिला समिति की अध्यक्षा- शशि दुहन के निर्देशन में समिति द्वारा निगाही आवासीय परिसर के कंपोजिट बिल्डिंग में निगाही क्षेत्र में कार्यरत कुल 15 संविदा कर्मी महिला एवं पुरुषों को ठंड से बचाव हेतु जैकेट एवं स्वेटर का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सृष्टि महिला समिति की सदस्याओें के द्वारा उक्त कर्मियों को ठंड से बचने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए ।

कार्यक्रम के दौरान सृष्टि महिला समिति सदस्याएं ललिता दंडोतिया, सीमा अवस्थी, अनामिका श्रीवस्तव, स्वाति छनम, सुनीता द्विवेदी, उर्मिला प्रसाद, सीमा सिंह एवं स्वाति निनावे उपस्थित रहीं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

 

ये भी पढ़िए- Miniratna NCL: मिनीरत्न एनसीएल में कोयला प्रेषण ने रचा इतिहास; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News