Ministry of Coal: अक्टूबर 2023 में कुल कोयला उत्पादन 78.65 मिलियन टन की बढ़त; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Ministry of Coal: कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) ने अक्टूबर 2023 के दौरान कुल कोयला उत्पादन (coal production) में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की, जो 78.65 मिलियन टन (million tonnes) तक पहुंच गया।

यह पिछले वर्ष के इसी महीने के 66.32 मीट्रिक टन (million tonnes) के आंकड़े को पार कर गया, जिसमें 18.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) का उत्पादन पिछले वर्ष अक्टूबर 2022 के 52.94 मीट्रिक टन (million tonnes) की तुलना में इस वर्ष अक्‍टूबर में 15.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 61.07 मीट्रिक टन (million tonnes) हो गया है। संचयी कोयला उत्पादन (coal production) (अक्टूबर 2023 तक) 13.05 प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर वित्त वर्ष 23-24 में 507.02 मीट्रिक टन (million tonnes) तक उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जबकि वित्त वर्ष 22-23 की समान अवधि के दौरान यह 448.49 मीट्रिक टन थी।

कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) उत्पादन और प्रेषण (production and dispatch) दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि देश की बढ़ती ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर बल देती है, जो आगामी ऊर्जा मांगों को पूरा करने के हमारे दृढ़ संकल्प को मजबूत करती है।

 

ये भी पढ़िए –

Ministry of Coal: वाणिज्यिक कोयला खनन के लिए ऋण उपलब्धता हुई निश्चित; जानिए खबर

Ministry of Coal: वाणिज्यिक कोयला खनन वित्तपोषण संबंधी हितधारक परामर्श का किया आयोजन; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News