Monsoon: 19-22 जून तक तेज आंधी-बारिश का अनुमान, 16 जिलों में अलर्ट जारी | mp weather today heavy rain expected from 19-22 June yellow alert in 16 districts Monsoon

By
On:
Follow Us


3-4 दिन अच्छी होगी बारिश

भोपाल में सुबह से दोपहर तक बाद‌लों की आवाजाही रही, इसके बाद तीखी धूप रही। हांलाकि तापमान में फिर लगभग डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां भी मानसून की दस्तक हो गई है। फोरकास्ट इंचार्ज डॉ दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार राजधानी में धूप-छांव के बीच उमस का माहौल बना हुआ है। मानसूनी बादलों के प्रवेश के बाद अब मौसम विशेषज्ञों ने अगले 3-4 दिन अच्छी बारिश की उम्मीदें लगाई हैं। (Monsoon)

यह भी पढ़ें

एमपी के 26 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, भोपाल में बढ़ा मानसून का इंतजार

16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, इदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, श्योपुर, आगर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, शहडोल, उमरिया, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में भारी बारिश का अनुमान यानी येलो अलर्ट जारी किया गया है। (Monsoon)

4 दिन भारी बारिश का अनुमान, भिंड में आज आएगा मानसून

मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महज तीन दिन में 54 जिलों तक पहुंच चुका मानसून अब भिंड में भी दस्तक देने वाला है, जिससे पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश की शुरुआत होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दो कम दबाव क्षेत्र और तीन चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हैं। अगले चार दिन भारी बारिश वाले रहेंगे। 20 जून को रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में अति भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि कई अन्य जिलों में तेज हवा और तूफान की संभावना है। (Monsoon)

दस सालों में तीसरी बार वक्त से पहले आया मानसून

राजधानी में बुधवार को दबे पाव मानसून ने दस्तक दे दी। शहर में दोपहर तक बादलों की आवाजाही रही। इसके बाद शाम तक तीखी धूप रही, लेकिन अनुकूल परिस्थितियों के चलते मानसून घोषित हो गया। शहर में तीन साल बाद मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। भोपाल में मानसून आगमन की निर्धारित तिथि 20 जून है, इस लिहाज से इस बार दो दिन पहले मानसून की दस्तक हो गई है। पिछले दस सालों में तीसरी बार समय से पहले मानसून का आगमन हुआ है।

यह भी पढ़ें

एमपी में मानसून की जबर्दस्त रफ़्तार, दो दिनों में ही 19 जिले कवर किए, जानिए अब कहां-कब पहुंचेगा

30 किमी प्रति घंटे की रतार से चली हवाएं

बुधवार को हवा की अधिकतम गति 30 किमी प्रतिघंटे से अधिक रतार तक भी पहुंची। ऐसे में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश की गतिविधियों में आएगी तेजी मौसम

विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि इस समय राजस्थान में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके साथ ही उप्र में ऊपरी हवा का चक्रवात भी है, इसके चलते नमी आ रही है और प्रदेश में अनेक स्थानों पर बादल, बारिश की स्थिति भी बन रही है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News