MP में अगले 5 दिन जोरदार आंधी-बारिश का अलर्ट, 44 जिलों में अलर्ट | mp weather today Heavy Rain Alert in 44 districts for 5 days Rain Forecast Monsoon

By
—
On:
Follow Us


प्रदेश में पांच दिन जोरदार बारिश के संकेत

विज्ञान- मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के अनुसार, राजस्थान पर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात तो पंजाब से असम तक पूर्व पश्चिम दिशा में एक द्रोणिका बनी है। यह मध्यप्रदेश से भी होकर गुजर रही है। ये सभी प्रणालियां जोरदार बारिश का संकेत हैं। अगले पांच दिन लगभग पूरे प्रदेश में मानसूनी (Monsoon) गतिविधियां तेज रहेंगी।

ज्योतिष – ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन के अनुसार, सूर्य रविवार को सुबह 6:15 बजे आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह तेज और सर्वत्र अच्छी वर्षा का संकेत है। 6 से 20 जुलाई तक सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे। इस समय योग कमजोर बारिश के हैं। 20 जुलाई से 3 अगस्त तक सूर्य पुष्य नक्षत्र में, 26 जुलाई से 20 अगस्त तक गुरु-शुक्र ग्रह की युति एवं 20 से 30 अगस्त तक कर्क राशि में बुध-शुक ग्रह की युति तेज बारिश कराएगी। (Rain Forecast today)

यह भी पढ़ें

गुजरात के रास्ते आया मानसून, तेज आंधी के साथ रिमझिम बारिश, झमाझम का इंतजार

आज यहां अलर्ट

भारी बारिश : अशोकनगर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, दतिया, भिंड, मुरैना, पन्ना, श्योपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर। (Heavy Rain Alert) आंधी-बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, दैवास, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्ना। (Heavy Rain Alert)

तापमान के साथ बिजली की मांग भी गिरी

मौसम में बदलाव के साथ तापमान गिरने से बिजली की डिमांड भी कम हुई है। प्रदेश में बारिश से पहले जहां 13 हजार मेगावॉट बिजली की मांग थी, वह घटकर 9 हजार पर आ पहुंची है। प्रदेश की प्रमुख बिजली उत्पादक कंपनी भी क्षमता से आधी बिजली उत्पादन कर रही हैं। (Rain Forecast today)



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News