MP बोर्ड रिजल्ट: 10वीं कक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर अवनीश ने सिंगरौली का नाम किया रोशन

By
On:
Follow Us

MP बोर्ड के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सिंगरौली जिले के नगवा गांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र अवनीश कुमार नाई ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

 

 

अपनी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे सिंगरौली जिले का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय का संचालन बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड द्वारा किया जाता है, जहां अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा रही है। पिछले दो वर्षों से अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्रों के लिए अनुभवी शिक्षकों द्वारा निःशुल्क विशेष कोचिंग संचालित की जा रही है। अवनीश भी 9वीं कक्षा से इस कोचिंग से जुड़े रहे, जिसने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

अवनीश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और इस कोचिंग पहल को देते हुए कहा कि, “अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित कोचिंग ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है।”

 

सिंगरौली जिले के माड़ा तहसील अंतर्गत नगवा गांव में स्थित इस विद्यालय की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी, जबकि 2015 में यहां से पहला बैच 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ। अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है और इस वर्ष छात्रों ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। अवनीश के पिता सच्चिदानंद नाई पेशे से कारपेंटर हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अवनीश की इस सफलता ने क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है।

अदाणी समूह की ओर से महान एनर्जेन लिमिटेड में एचआर प्रमुख घनश्याम गर्ग, आर एंड आर हेड राकेश प्रसाद, सीएसआर हेड मनोज प्रभाकर एवं अन्य अधिकारियों ने अवनीश नाई के घर जाकर इस बड़ी सफलता के उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हाल ही में बंधौरा परियोजना क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से सरस्वती शिशु मंदिर, नगवा में नए भवन का निर्माण किया गया है, जिससे नगवा, करसुआलाल, बंधौरा और खैराही गांवों के लगभग 1250 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। विद्यालय में डिजिटल बोर्ड, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था तथा शिशु वाटिका जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

अवनीश की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे स्थानीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

 

ये भी पढ़िए- Singrauli News: DAV खनुआ के बच्चे पहुंचे सैनिक स्कूल रीवा, अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News