MP By Election: हम विजयपुर और बुधनी दोनों जगह चुनाव जीत रहे है- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

By
On:
Follow Us

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा भाषण दिया। कहा- चुनाव हमारे लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुभंकर है। दुनिया के सामने भारत ने अपनी लोकतंत्र की ताकत भी बताई है। आज भारत के बगैर कोई भी बड़ी महाशक्ति कल्पना नहीं कर सकती।

वे भारत के साथ जुड़कर ही अपना फायदा देखते हैं। जैसा कि हमने हाल ही में अमेरिकी चुनावों में देखा है, चाहे ट्रम्प जीतें या हैरिस, दोनों भारत पर निर्भर हैं। हमें खुशी है कि ट्रंप मोदी के निजी मित्र हैं और रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी हमारे करीबी हैं।’

चुनावी मुद्दों पर लोग मोदी को चाहते हैं। भारत में मोदी की लोकप्रियता की गहराई की कल्पना नहीं की जा सकती थी, इसलिए लगभग 60 साल बाद तीसरी बार सरकार बनी। विजयपुर और बुधनी की जनता विकास का साथ देगी और भाजपा को विजयी बनाएगी। श्योपुर जिला विकास में काफी पीछे था।

रामनिवास ने हमें यह भी बताया कि वह कांग्रेस से लड़े और छह बार चुनाव जीते और मंत्री भी बने लेकिन कांग्रेस सरकार में वह कुछ नहीं कर सके, यह उनके दिल में टीस थी। इसीलिए विधायकी को लात मारकर क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए वे भाजपा में शामिल हो गये। हमने यह भी कहा कि इस बार एक मंत्री श्योपुर में भाजपा विधायक से भी मिलेंगे। हम पूरे प्रदेश की जनता के साथ खड़े थे, इसीलिए हम विजयपुर और बुधनी दोनों जगह चुनाव जीते।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News