MP Government का बड़ा फेरबदल, Census से ठीक पहले 14 जिलों के कलेक्टर समेत 26 IAS अफसरों के तबादले

By
On:
Follow Us


मध्यप्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 26 अधिकारियों के तबादले किये।
भोपाल के जिलाधिकारी (कलेक्टर) कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि धार के जिलाधिकारी प्रियांक मिश्रा भोपाल के नए जिलाधिकारी के रूप में पदभार संभालेंगे।
अधिकारियों के अनुसार, सागर, धार, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, सिवनी, शिवपुरी, उमरिया, श्योपुर, मैहर, दमोह, मंडला, झाबुआ और बैतूल जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है, जबकि नर्मदापुरम के संभागीय आयुक्त और लोक निर्देश आयुक्त को भी बदल दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच दिन में हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने तबादले के आदेश जारी किए।
सूत्रों ने कहा कि पिछले साल निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू की गई विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद से ही इस कवायद पर विचार किया जा रहा था। हालांकि त्योहारों और बजट सत्र के कारण इसमें देरी हुई।
तबादला किए गए अधिकारियों में नौ महिलाएं शामिल हैं, जिनमें शिल्पा गुप्ता, प्रतिभा पाल, सोनिया मीणा, शीतला पाटले, नेहा मीणा, रानी बटाड, राखी सहाय, शीला दाहिमा और बिदिशा मुखर्जी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से पांच को जिलाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। प्रतिभा पाल और नेहा मीणा पहले से ही कलेक्टर के रूप में काम कर रही थीं, राखी सहाय, शीला दहिमा और बिदिशा मुखर्जी को जिला कलेक्टर के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग दी गई है।
यह फेरबदल 16 अप्रैल को राज्य भर में शुरू होने वाली जनगणना से पहले किया गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News