MP Minister Reshuffle News: Will the districts assigned to these ministers be changed, following the move by CM Mohan Yadav?

By
—
On:
Follow Us

MP Minister Reshuffle News: मध्यप्रदेश में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर जिले का प्रभार छोड़ने के बाद अब दूसरे मंत्रियों के जिलों की जिम्मेदारी भी बदली जा सकती है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसके संकेत दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने इस संभावित फेरबदल को बीजेपी की अंदरूनी खींचतान से जोड़ दिया है।

मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल के संकेत

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में जल्द फेरबदल हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर का प्रभार छोड़ने के बाद अब दूसरे मंत्रियों के जिलों में भी बदलाव की अटकलें तेज हैं। खासतौर पर उन मंत्रियों को राहत मिल सकती है, जिन्हें उनके गृह क्षेत्र से काफी दूर जिले की जिम्मेदारी मिली हुई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी आगामी समय में बदलाव की संभावना जताई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। वहीं, कांग्रेस ने दूरी को बदलाव की वजह मानने से इनकार किया है।

बदले जा सकते हैं इनके प्रभार

क्रम मंत्री का नाम प्रभार के जिले गृह जिला बताई गई दूरी
1 कैलाश विजयवर्गीय धार और सतना इंदौर इंदौर से सतना – 650 किमी
2 संपतिया उइके आलीराजपुर और सिंगरौली मंडला मंडला से आलीराजपुर – 761 किमी
3 करण सिंह वर्मा मुरैना और सिवनी सीहोर सीहोर से मुरैना – 452 किमी, सिवनी – 416 किमी
4 नागर सिंह चौहान उमरिया और आगर मालवा आलीराजपुर आलीराजपुर से उमरिया – 887 किमी
5 प्रद्युम्न सिंह तोमर पांढुर्ना और शिवपुरी ग्वालियर ग्वालियर से पांढुर्ना – 675 किमी
6 प्रहलाद पटेल भिंड और रीवा नरसिंहपुर नरसिंहपुर से भिंड – 527 किमी, रीवा – 280 किमी
7 राजेंद्र शुक्ला सागर और शहडोल रीवा रीवा से सागर – 335 किमी
8 जगदीश देवड़ा देवास और जबलपुर मंदसौर मंदसौर से जबलपुर – 650 किमी

बीजेपी में अंदरूनी खींचतान: कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता का आरोप है कि दूरी तो सिर्फ बहाना है। अगर दूरी ही वजह होती तो इंदौर और उज्जैन के बीच भी ज्यादा दूरी नहीं है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री ने इंदौर का प्रभार छोड़ दिया। कांग्रेस का दावा है कि इसके पीछे बीजेपी की अंदरूनी खींचतान और स्थानीय नेताओं की नाराजगी है।

प्रदेश की सियासत पर क्या फर्क पड़ेगा?

फिलहाल बीजेपी की ओर से प्रभार वाले जिलों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन इस फेरबदल के पीछे वजह प्रशासनिक सहूलियत है या सियासी समीकरण, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। अब देखना होगा कि सरकार किन मंत्रियों के जिले बदलती है और इस फैसले का प्रदेश की सियासत पर क्या असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News