MP News: Unable to Bear Lover’s Death, Fiancée Dies by Suicide in Chhatarpur

By
—
On:
Follow Us

Girlfriend suicide after boyfriend death मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में प्यार में साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले दो लोगों की जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया। प्रेमी की मौत के बाद उसकी प्रेमिका भी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। आखिर प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है।

उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिले के इन्द्रहटा का है। दरअसल, यहां इन्द्रहटा निवासी प्रदीप अनुरागी शुक्रवार शाम नौगांव-ददरी-बिलहरी मार्ग पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों का आरोप है कि प्रदीप बाइक से जा रहे थे, तभी रेत परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया। युवक की उम्र 22 साल थी।

प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका

इधर, प्रदीप की मौत की खबर उनकी मंगेतर खुशबू अनुरागी को मिली तो वह सदमे में आ गई और प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे और उनकी शादी को लेकर परिवारों में बातचीत चल रही थी। दो-तीन महीने बाद दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई। परिजनो का कहना है कि हमारी मांग है कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई हो। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाए।घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

दोनों परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस घटना ने एक बार फिर सड़क हादसों में लापरवाही और समय पर न्याय मिलने की जरूरत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ परिवार अपने बेटे को खोने के गम में डूबा है, तो दूसरी तरफ होने वाली बहू की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में कुछ महीनों बाद शादी की तैयारियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News