MP News: अधिक से अधिक पात्र बहनों को दिलवाएं रियायती दर पर रसोई गैस सुविधा; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि सस्ते दाम पर रसोई गैस (cooking gas) उपलब्ध करवाने का कार्य पूरी तन्मयता से परिश्रम पूर्वक किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र बहनों को यह सुविधा उपलब्ध हो सके।

हितग्राहियों को शीघ्र ही राशि अंतरित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएं। जिस तरह जिला स्तर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन पर ध्यान दिया गया उसी टीम भावना से रियायती रसोई गैस (cooking gas) सिलेंडर री-फिलिंग योजना की सुविधा का लाभ दिलवाने का कार्य किया जाए।मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा जिला कलेक्टर से प्रदेश में रियायती दर पर रसोई गैस (cooking gas) सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बहनों के पंजीयन कार्य की समीक्षा कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की हितग्राही बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस (cooking gas) सिलेंडर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़िए-

MP News: आयुष्मान मेले में निःशुल्क मरीजों का हुआ उपचार; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News