MP News: आयुष्मान मेले में निःशुल्क मरीजों का हुआ उपचार; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: इंदौर जिले (Indore district) में राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार आयुष्मान स्वास्थ्य (Ayushman health) मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में इंदौर जिले (Indore district) के मानपुर में गत दिवस आयुष्मान स्वास्थ्य (Ayushman health) मेला आयोजन किया गया।

इस मेले का शुभारंभ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर (Culture Minister Usha Thakur) ने किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया ने बताया कि निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर के आयोजन में 476 रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। मरीजों से डॉ. सीमा आर्य ने आयुष क्योर एप डाउनलोड करवाया। डॉ. नेहा भाना ने देवारण्य योजना के अंतर्गत औषधिय पौधों के बारे में बताया। डॉ. सोनम तिवारी ने आयुर्वेद के अनुसार पोषण आहार की जानकारी दी। एनआरएचएम चिकित्सक डॉ. प्रीति मालवीय, डॉ. स्वाति श्रीवास्तव, डॉ. प्रगति गुप्ता, डॉ. ममता नागदिया, डॉ. नीलम पवार, डॉ. रिचा राठौर ने 215 रोगियों का होम्योपैथी औषधि वितरण कर उपचार किया। नोडल अधिकारी डॉ. प्रिया वर्मा ने बताया कि शिविर में 8 मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की जांच की गई।

मेले में एलोपेथिक (allopathic) के साथ ही आयुर्वेद और होम्योपेथ (Ayurveda and homeopathy) के माध्यम से भी मरीजों का उपचार किया गया। 40 महिला-पुरुषों का रक्तचाप मापा गया, शिविर में औषधि वितरण का कार्य पैरामेडिकल स्टॉफ (paramedical staff) द्वारा किया गया।

ये भी पढ़िए-

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News