MP News: औद्योगिक विकास के लिए निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव (Regional Industry Conclave), विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले की तैयारियों में गति लाएं।

सुनियोजित और सुव्यवस्थित ढंग से समस्त आयोजन किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव अर्थात समिट के माध्यम से औद्योगिक विकास के लिए निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। उज्जैन सहित पूरे प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को समिट का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने उज्जैन के स्मार्ट सिटी कार्यालय में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास की बहुत संभावनाएं हैं। इन्हें साकार किया जाएगा।

आगामी एक और दो मार्च को उज्जैन की इन्वेर्स्टस समिट के आधार पर पूरे प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्र के उद्योगों की स्थापना की संभावनाएं प्रबल होंगी। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को आमंत्रित करने के लिए यह समिट हो रही है।

 

ये भी पढ़िए-

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किया गया असम में बना विशेष तिरंगा; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News