MP News: कमिश्नर ने भू अर्जन से संबंधित कार्यों में त्रुटि पाए जाने पर कठोर कार्यवाही का कलेक्टरों को निर्देश; पढ़िए खबर

By
On:
Follow Us

MP News: भू अर्जन के कार्यों में त्रुटिपूर्ण एवं भू माफियाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यदि सर्वेक्षण दलों के द्वारा कार्य किया गया है तो इन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। 

उक्त आशय का निर्देश रीवा कमिश्नर बी. एस. जामोद (Commissioner B. S. Jamod) ने वी.सी. के माध्यम से ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन के भू अर्जन के साथ साथ रेलवे लाइन के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए। विदित हो कि कमिश्नर रीवा जामोद (Commissioner B. S. Jamod) के द्वारा सतना रीवा ,सीधी, सिंगरौली के कलेक्टरों एवं रेलवे अधिकारियों के साथ वी.सी. के माध्यम से ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति की जानकारी ली गई।

बैठक के दौरान सिंगरौली जिले (Singrauli) के प्रभावित ग्राम खमरिया ,झोखो, कुरसा से जाने वाली लाइन के सम्बन्ध में कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला (Collector Chandrashekhar Shukla) से प्रगति की समीक्षा की।

कमिश्नर (Commissioner B. S. Jamod) ने कहाकि सर्वेक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की त्रृटिया किए जाने के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

असंवैधानिक रूप से सम्पत्ति निर्माण किया जा रहा हैं। उक्त कृत्य संज्ञान में पायें जाते है तो सर्वेक्षण दल के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायें।

 

ये भी पढ़िए-

MP News: मेड़ काटने को लेकर हुई गोलीबारी, दो युवक घायल; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News