MP News: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का तोहफा! 36 करोड़ की लागत से बने कन्या विद्यालय भवन का लोकार्पण आज

By
On:
Follow Us

MP News: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का तोहफा! 36 करोड़ की लागत से बने कन्या विद्यालय भवन का लोकार्पण आज

भोपाल: MP News: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के सभी स्कूलों में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सीएम डॉ मोहन यादव आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे। 36 करोड रुपए की लागत से बनकर भवन तैयार हो गया है।

Read More : Aaj Ka Rashifal 10 July 2025: इन राशि वालों को आज मिलेगा गुरु पूर्णिमा का लाभ, प्राप्त होगा रुका हुआ धन, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

MP News: विद्यार्थियों को यहां डिजिटल कक्षाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। छात्रों को गुरु पूर्णिमा के महत्व एवं पारंपरिक गुरु शिष्य संस्कृति की जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा गुरुओं के महत्व पर व्याख्यान और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय के सर्व-सुविधायुक्त भवन का लोकार्पण करेंगे।

Read More : Gwalior News: अपने-अपने आशिक के साथ फरार हुई देवरानी जेठानी, बेटे को दी ये धमकी फिर नकदी-गहने ले भागीं, अब दोनों भाईयों ने लगाई गुहार

MP News: यह भवन 36 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। भवन में सर्व-सुविधायुक्त प्रयोगशालाएँ, लायब्रेरी तथा ऑडिटोरियम निर्मित हैं। इसके अलावा उत्कृष्ट शिक्षा के लिये स्माल डिजिटल कक्षाएँ, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये नि:शुल्क कोचिंग, कॅरियर काउंसिलिंग और इण्डोर-आउटडोर खेल की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। विद्यालय के आसपास के 10 किलोमीटर दूरी से आने वाले बच्चों के लिये नि:शुल्क परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है।

 

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News