MP News: जन-जातीय विद्यार्थियों को ‘सक्षम’ से मिलेगी जीवन कौशल शिक्षा; जानिए कैसे?

By
On:
Follow Us

MP News: प्रदेश स्तरीय 4 वर्षीय ‘सक्षम’ प्रशिक्षण में 20 जनजातीय बाहुल्य जिलों के 89 विकासखंड (development) के जन-जातीय विद्यार्थियों (Tribal students) को 21वीं सदी के जीवन कौशल का प्रशिक्षण (life skills) दिया जाएगा।

प्रमुख सचिव जन-जातीय कार्य विभाग डॉ. पल्लवी जैन गोविल और मैजिक बस के ग्लोबल सी.ई.ओ. जयंत रस्तोगी ने ‘सक्षम’ कार्यक्रम के एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये। इसमें प्रदेश के 9 हजार शासकीय विद्यालयों के लगभग 18 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षित कर लगभग 10 लाख जन-जातीय विद्यार्थियों (tribal students) को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। ‘सक्षम (‘Saksham)’ प्रशिक्षण में चार वर्षीय कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में प्रदेश के 20 जिलों और 53 विकासखंडों (development) को शामिल किया गया है। द्वितीय चरण में सभी 89 जनजातीय विकासखंडों (development) में लागू किया जाएगा।

इसका उद्देश्य कक्षा 6वीं से 10वीं के जन-जातीय विद्यार्थियों (tribal students) में खेल-खेल में चुनौतियों व परिस्थितियों को समझने व उसका सामना करने का कौशल और आत्म-विश्वास विकसित करना है जिससे उनके व्यक्तित्व का बेहतर निर्माण हो सके।

 

ये भी पढ़िए-

MP News: मुख्यमंत्री चौहान ने स्वर्ण-पदक जीतने पर भारतीय शूटर्स को जानिए क्या कहा?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News