MP News: देश के स्वाभिमान को बढ़ाने वाले हैं भारत सरकार के निर्णय- CM यादव; जानें खबर

By
On:
Follow Us

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने महत्वपूर्ण प्रतिबंधात्मक निर्णय लिए हैं।

केन्द्र सरकार के यह फैसले देश के स्वाभिमान को बढ़ाने वाले हैं। ये महत्वपूर्ण फैसले अपने नागरिकों के प्रति केन्द्र सरकार की संवेदनशीलता को भी दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग है। केन्द्र सरकार ने यहां वर्षों से चली आ रही परेशानियों को समाप्त कर खुशहाली और स्वच्छंद पर्यटन का वातावरण तैयार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम में कायराना हरकत करने वालों के खिलाफ निश्चित रूप से कठोर कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार सभी परिस्थितियों में केन्द्र सरकार के साथ है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) ने गुरुवार को मीडिया में जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।

 

यह भी पढ़ें-

MP News: प्रत्येक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराए जाएं- CM Yadav; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News