MP News: नाबालिक बालिका के साथ दुष्कृत्य के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: कटनी विजयराघवगढ़ पुलिस (Katni Vijayraghavgarh police) ने नाबालिक बालिका के साथ दुष्कृत्य के फरार आरोपी को 1100 किलोमीटर दूर ठाणे महाराष्ट्र (Thane, Maharashtra) से किया गिरफ्तार कर जेल भेजा।

अभिजीत कुमार रंजन (Abhijeet Kumar Ranjan) पुलिस अधीक्षक कटनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को निर्देशित किया था कि दुष्कर्म के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करें जिस पर मनोज केडिया (Manoj Kedia) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी, के.पी. सिंह अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अनूप सिंह ठाकुर (Vijayraghavgarh police station in-charge Anoop Singh Thakur) खरे उतरे और अपने थाना स्टाफ के साथ मिलकर दुष्कृत्य के आरोपी को अतिशीघ्र 1100 किलो मीटर दूर ठाणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।

नाबालिक बालिका के साथ दुष्कृत्य का आरोपी कई दिनों से फरार था जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़िए – MP News: मानव अधिकार उल्लंघन की शिकायत का; जानिए पोर्टल

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News