MP News: पति पत्नी की आपसी विवाद के चलते पति ने किया सुसाइड; जानें खबर

By
On:
Follow Us

MP News: इंदौर (Indore) के द्वारकापुरी में रहने वाले एक मिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दे दी।

द्वारकापुरी इलाके में रहने वाले अजय पुत्र दयाराम मोरे को देर रात करीब 11 बजे बाइक से ससुराल पक्ष के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बहन सुनीता पाटिल ने आरोप लगाया है कि पत्नी रेखा उनके भाई से आए दिन विवाद करती थी। वह उसे ठीक से खाना पीना भी नहीं देती थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। वहीं दोनों पैर पर भी चोट के निशान हैं। बताया जाता है कि फांसी के बाद अजय को बाइक पर बीच में बैठाकर अस्पताल लेकर आया गया था। जिसमें उसके पैर सड़क पर घिसटा गए। जिससे उसके पैरों पर निशान बने हैं।

आपको बता दें कि पुलिस (Police) ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जिसमें मृतक की बहन के आरोपों को भी शामिल किया है।

 

यह भी पढ़ें-

MP News: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी; जाने खबर 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News