MP News: किसान कल्याण (Farmer Welfare) तथा कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना (Agriculture Development Minister Aidal Singh Kanshana) ने चना, मसूर एवं सरसों उत्पादक किसान भाईयों से अपील की है कि वे उपज के उपार्जन के लिये ई-उपार्जन पोर्टल (e-procurement portal) पर अपना पंजीयन जरूर कर लें।
उन्होंने बताया है कि रबी वर्ष 2023-24 (विपणन वर्ष 2024-25) में ई-उपार्जन पोर्टल पर 20 फरवरी से 10 मार्च 2024 तक पंजीयन की कार्यवाही होगी। मंत्री कंषाना ने बताया है कि भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी वर्ष 2023-24 (विपणन वर्ष 2024-25) में ई-उपार्जन पोर्टल (e-procurement portal) पर पंजीयन के लिये खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने विस्तृत निर्देश जारी कर दिये गये है।
उन्होंने बताया है कि चना, मसूर एवं सरसों की फसलों के www.mpeuparjan.nic.in ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों भाइयों को पंजीयन कराना होगा।
ये भी पढ़िए –











