MP News: बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री पद से कैलाश विजयवर्गीय ने दिया इस्तीफा; जानिए वजह

By
On:
Follow Us

MP News: बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री पद से कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने इस्तीफा (resignation) दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा (resignation) गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे दिया।

कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने ट्वीट कर लिखा है कि आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफा सौंपा। 

दरअसल, इंदौर-1 के विधायक कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) को मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जिससे उन्होंने यह फैसला किया है। 

विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का संकल्प वर्ष 2047 में भारत, विश्व का शक्तिशाली देश बने। इस दिशा में मध्यप्रदेश को शक्तिशाली बनाने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कार्य करेगें। मेरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की एक नई इबारत लिखेगा।

 

ये भी पढिए- देश की 2 करोड़ दीदियों को लखपति बनाना मेरा सपना- प्रधानमंत्री श्री मोदी

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News