MP News: मुख्यमंत्री चौहान मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय हेतु राशि अंतरित करेंगे; जानिए खबर

By
—
On:
Follow Us

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने सिवनी (Seoni) में विकास पर्व के दौरान सर्वप्रथम जन-दर्शन किया। उन्होंने जनता की समस्याएँ सुनी और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।

मुख्यमंत्री चौहान छिंदवाड़ा चौक निवासी वृद्धा सोनवती कुड़ापे के घर पहुँचे, जो टूटा-फूटा था। मुख्यमंत्री चौहान ने तुरंत उन्हें घर बनाने के लिये अपने स्वेच्छानुदान से ढाई लाख रूपये की राशि स्वीकृत की। मुख्यमंत्री ने कुड़ापे को गले लगा कर कहा कि वे बिल्कुल चिंता न करें, उनका भाई उनके साथ है। जन-दर्शन में मुख्यमंत्री चौहान छिंदवाड़ा चौक पहुँचे और जहाँ उन्होंने चौक का नाम शंकराचार्य चौक करने की घोषणा करते हुए उसका लोकार्पण किया। उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वरूपानंद महाराज की चरण पादुकाओं का पूजन भी किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री चौहान ने गणेश मंदिर पहुँच कर पूजा-अर्चना की।

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) 20 जुलाई (आज) को लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में “प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह” में लैपटाप क्रय करने के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से 25 हजार रुपए राशि का अंतरण करेंगे।

बीमारी का इलाज कराया जाये

जन-दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री चौहान बस स्टेण्ड के पास राहुल श्रीवास से मिले। राहुल ने उन्हें अपने गले की बीमारी के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तुरंत राहुल की बीमारी का इलाज कराया जाये।

 

ये भी पढ़िए- MP News: विकास पर्व के रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री का स्वागत भी हुआ; पढ़िए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News