MP News: राजधानी के बाद अब ये ब्रिज बना खतरे की घंटी! 2 साल बाद भी नहीं लगीं सुरक्षा जालियां, जिम्मेदार कौन?

By
On:
Follow Us

बुरहानपुर: भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज के बाद अब बुरहानपुर जिले के नेपानगर का 86 डिग्री ओवरब्रिज चर्चा में आ गया है, लेकिन वजह है इसकी खतरनाक बनावट और सुरक्षा की अनदेखी!” ओवरब्रिज पर जालियां नही होने से लगातार हो हादसे हो रहे है इतना ही नही ओवरब्रिज से गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

Read More: CG News: छोटे व्यापारियों के लिए खुशखबरी, दस साल से अधिक लंबित 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारियां होंगी खत्म, कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय 

दरअसल, भोपाल के ऐशबाग में 90 डिग्री ब्रिज की चर्चाएं देशभर में है। अब उसी तर्ज पर बुरहानपुर के नेपानगर का रेलवे ओवर ब्रिज भी चर्चाओं में आ गया है क्योंकि यंहा 86 डिग्री का ओवर ब्रिज बना दिया गया है, यही नहीं इस पर सुरक्षा जाली भी नहीं लगाई गई है। जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

Read More: IMD Alert Heavy Rainfall: आने वाले 2 दिनों में बौरायेगा बादल!.. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट.. आप भी देख लें ‘चेतावनी’..

बताया जा रहा है कि नेपानगर में यह रेलवे ओवरब्रिज 2 साल पहले अस्तित्व में आया है, इसका निर्माण सेतु निगम ने किया है। यह ब्रिज 86 डिग्री में बना है जिसकी चौड़ाई करीब 16 मीटर और गोलाई अधिक है, लेकिन इस ब्रिज पर नगर पालिका ने अब तक सुरक्षा जालियां नहीं लगाई है। जिस कारण हादसे हो रहे है। जबकि सेतु निगम इसकी अनुमति भी नगर पालिका को दे चुका है, कांग्रेस ने भी इस ओवरब्रिज पर सवाल उठाए है तो वहीं एसडीएम ने जल्द निराकरण की बात कही है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News