MP News: लाड़ली लक्ष्मी बेटियों के लिए 9 से 15 मई तक प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान; जानिए इसके बारे में

By
—
On:
Follow Us

MP News: प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को “हाँ मैं भी लाड़ली हूँ” की टेगलाईन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया है। उन्होंने कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का मेडिकल, आई.आई.टी., आईआईएम, विधि संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश होने पर उनकी फीस राज्य सरकार द्वारा भरी जाएगी।

लाड़ली लक्ष्मी बेटियों के लिए प्रदेश में 9 से 15 मई की अवधि में शहर और पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर में तैयारियां भी जोर शोर से चल रही हैं। ये बाते मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में बेटियों के सम्मान, मार्गदर्शन और संवाद पर केन्द्रित आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में कही।

MP News: जानिए, इस विशेष अभियान में क्या-क्या होगा ?

इस विशेष अभियान में 9 मई को खेल प्रतियोगिताएँ, 10 मई को लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों को पुरस्कार वितरण, 11 मई को वित्तीय और डिजिटल साक्षरता पर कार्यक्रम, 12 मई को स्वास्थ्य परीक्षण, नृत्य एवं गीत प्रतियोगिता, 13 मई को पुलिस थाना सहित शासकीय कार्यालयों का भ्रमण, 14 मई को ई-केवायसी के लिए अभियान और चित्रकला प्रतियोगिता तथा 15 मई को क्षेत्रीय पर्यटन स्थलों एवं अन्य अभिरूचि के स्थानों के भ्रमण का कार्यक्रम होगा।

MP News: ये रहे उपस्थित

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर सहित बड़ी संख्या में योजना की हितग्राही लाड़ली लक्ष्मी बेटियाँ एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

 

 

ये भी पढ़िए-

Rewa News: न्यायालय के अवमानना प्रकरणों में प्रभारी अधिकारी होंगे जिम्मेदार; पढ़िए पूरी खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News