MP News: विदिशा में मिलावट के खिलाफ हो रही बड़ी कार्यवाही; जानिए खबर

By
—
On:
Follow Us

MP News: कलेक्टर उमाशंकर भार्गव (Collector Umashankar Bhargava) के द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में अधिकारियों के द्वारा जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों के साथ-साथ व्यवसाय संचालकों के यहां सतत निरीक्षण (inspection of food establishments) की कार्यवाही की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलिन ई पन्ना (Food Safety Officer Adeline E Panna) ने बताया कि सोमवार को विभागीय अमले के द्वारा औचक निरीक्षण कर खाद्य लायसेंस (food license) के दस्तावेंजो की जांच की गई है। वहीं दुकानो में साफ सफाई बनाए रखने हेतु पाबंद किया गया है। इस दौरान सेम्पलिंग की भी कार्यवाही जारी रही। उन्होंने बताया कि खामखेडा में स्थित शुभम स्वीट्स होटल से मिल्क, मावा, पनीर के नमूने लिए गए है। वहीं श्याम इंडस्ट्रीज विदिशा से घी लूज एवं पैकिंग घी के नमूने जांच हेतु एकत्रित किए गए है जो राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (State Food Testing Laboratory) भोपाल को भेजे गए है।

मिलावट से मुक्ति अभियान (freedom from adulteration campaign) की मंशा से जन-जन को अवगत कराने के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के कार्य भी संपादित हो रहे है।

ये भी पढ़िए –

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन के ‘प्राईड ऑफ उज्जैन सम्मान’ से सम्मानित; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News