MP News: सीएम यादव ने कहा- देश की प्रमुख नदियों का मायका है मध्यप्रदेश; जानिए खबर 

By
—
Last updated:
Follow Us

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि देश की प्रमुख नदियों (rivers) का मध्यप्रदेश मायका है। 

दरअसल, मध्यप्रदेश की नर्मदा और ताप्ती नदी अपने मायके अर्थात मध्यप्रदेश को तो आनंदित और प्रफुल्लित करती ही है, साथ ही वह गुजरात को भी धन-धान्य से परिपूर्ण कर रही है। सोन नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के अमरकंटक से है, जो बिहार में गंगा जी से मिलती हैं और गंगा जी की धारा को समृद्ध करती है। मध्यप्रदेश से निकलने वाली चंबल नदी राजस्थान को जीवन प्रदान करती है यह नदियां मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि जल संचय- जन भागीदारी कार्यक्रम के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर चलने को तत्पर है।

 

 

 

ये भी पढि़ए-

Dr. Mohan Yadav: CM यादव ने वायु सेना दिवस पर गगन प्रहरियों को दीं शुभकामनाएं; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News