MP News: 19 IAS के तबादले में भोपाल, रीवा समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले

By
On:
Follow Us

MP News: 19 IAS के तबादले मध्यप्रदेश सरकार ने किये हैं। जिसमें कई बड़े जिलों के कलेक्टर के भी नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में शामिल नामों में भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया का भी नाम शामिल है। उन्हें मध्यप्रदेश जल निगम भोपाल के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि अविनाश लवानिया की जगह भोपाल कलेक्टर अब कौशलेंद्र विक्रम सिंह को बनाया गया है।

इसी प्रकार से रीवा के कलेक्टर मनोज पुष्प को महिला एवं बाल विकास विभाग का उप सचिव और वाणिज्य व कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ऐसे में रीवा का नया कलेक्टर प्रतिभा पाल को बनाया गया है।

MP News: मंडला कलेक्टर व इंदौर ननि आयुक्त भी बदले

प्रतिभापाल फिलहाल इंदौर की निगमायुक्त हैं और उनकी जगह पर हर्षिका सिंह को इंदौर की नई निगम आयुक्त बनाया गया है। हर्षिका सिंह मंडला की कलेक्टर थी। जबकि जबलपुर की जिला पंचायत CEO रही सलोनी सिडाना को मंडला के कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

MP News: देखिए, IAS की पूरी लिस्ट…

 

 

 

ये भी पढ़िए-

MP News: शराब अहातों को लेकर CM शिवराज ने कलेक्टर्स को दी बड़ी जिम्मेदारी; जानिए क्या है ये?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News