MP News: ASP and SDOP Among 6 Policemen Suspended Over Viral Video of Threatening Couple in Seoni

By
—
On:
Follow Us

Seoni Police Suspended: मध्य प्रदेश के सिवनी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एक होटल में पहुंचे प्रेमी जोड़े को गांजे के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एएसपी दीपक मिश्रा नजर आ रहे हैं। वही अब इस मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने ट्वीट करते हुए कार्यवाही की जानकारी दी है।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

Seoni Police Viral Video Case: क्या कहा डॉ. सीएम मोहन यादव ने

इस पूरे प्रकरण करते हुए डॉ मोहन यादव ने लिखा, “पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता एवं कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आने पर ASP, SDOP सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।”

डॉ मोहन ने आगे लिखा है कि, “प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की अपेक्षा है। कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

ASP Deepak Mishra Suspended: कब का है वायरल वीडियो?

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो 13 नवंबर का बताया जा रहा है। इसमें महिला पुलिसकर्मियों से कहती सुनाई दे रही है कि दोनों बालिग हैं और एक ही जाति के हैं। वे शादी करना चाहते हैं। आरोप है कि जब महिला ने अपने परिजनों को फोन करने और मोबाइल अनलॉक करने से इनकार किया, तो एएसपी ने युवक के पास गांजा रखकर उसे फंसाने की बात कही।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

CM Mohan Yadav Big Action: होटल मालिक ने पुलिस पर लगाए वसूली के आरोप

मामले में होटल मालिक संजू सनोडिया ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि पुलिसकर्मियों ने होटल चलाने के बदले हर महीने 25 हजार रुपये की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर होटल में छापेमारी की गई। होटल मालिक ने ही पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामंथा रुथ प्रभु ने दिखाईं गोद भराई की झलकियां, ट्रेडिशनल ड्रेस में खूबसूरत अंदाज ने खींचा सबका ध्यान!

रातों-रात करोड़पति बना गांव का ट्रक चालक, मिले 12 करोड़ रुपए, जानिए कैसे चमकी किस्मत?

कोलकाता में पुस्तक स्टॉल लगाने को लेकर एसएफआई और अभाविप कार्यकर्ताओं में झड़प, भारी पुलिस बल तैनात

जयपुर स्थापना दिवस पर शहर में उत्सव का माहौल, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, गंगापोल दरवाजे पर हुआ गणेश पूजन

केरलम के आदिवासी क्षेत्र अट्टापाडी में शिशुओं की मौत, विजयन एक शोकसंतप्त परिवार से मिले



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News