MP News: DMF की राशि के खर्चे को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा; जानिए इस खबर में

By
On:
Follow Us

MP News: DMF (जिला खनिज प्रतिष्ठान) की राशि से कराए जाने वाले कार्यों की अनुमति और स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल रखा जाए।

यह सुनिश्चित किया जाये कि जनहित और विकास के कार्य शीघ्र पूर्ण हो। ये कहना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। ये बात मंत्रालय में जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक के दौरान उन्होंने कही है।

MP News: जनोपयोगी अधो-संरचना के निर्माण किये जाए

मुख्यमंत्री ने कहा है कि DMF (जिला खनिज प्रतिष्ठान) की निधि का उपयोग जिलों में खेल, पर्यटन संबंधी सुविधाएँ विकसित करने तथा सामुदायिक महत्व और अन्य जनोपयोगी अधो-संरचना के निर्माण में भी किया जाये।

MP News: ऐसे करेंगे अवैध परिवहन की रोकथाम

जानकारी दी गई कि प्रदेश में अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित मानवरहित चेक गेट स्थापित किये जायेंगे। NGT (एनजीटी) ने इसकी स्वीकृति प्रदान की है।

MP News: अब तक 5 हजार 657 करोड़ से अधिक की राशि हुई एकत्र

जिला खनिज प्रतिष्ठान में वर्ष 2015-16 से 2022-23 तक 5 हजार 657 करोड़ से अधिक की राशि संग्रहीत हुई है। इससे विभिन्न जिलों में परियोजना संचालित की जा रही हैं। बैठक में प्रतिष्ठान की राशि से जिलों में जारी कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई।

MP News: बैठक में ये रहे उपस्थित

इस दौरान खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव वित्त अजीत केसरी और प्रमुख सचिव खनिज साधन निकुंज श्रीवास्तव उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़िए

MP News: यह बेरुखी हम लोगों से क्यों? राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर ये किससे पूंछा; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News