MP Vidhan Sabha Monsoon Session 3rd Day

By
—
On:
Follow Us

भोपाल: MP Vidhan Sabha Monsoon Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है, जिसमें सदन की कार्यवाही कई अहम विषयों पर केंद्रित रहेगी। आज 2335 करोड़ 36 लाख 80 हजार 998 रुपए के अनुपूरक बजट पर करीब दो घंटे तक चर्चा होगी। इसके साथ ही सरकार आज चार संशोधन विधेयक भी पेश करने जा रही है। प्रश्नकाल के बाद ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: Sri Lotus Developers IPO: शाहरुख-अमिताभ का पसंदीदा IPO आज से ओपन, ग्रे मार्केट में ₹44 का जबरदस्त प्रीमियम 

सदन में पेश होगा मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक

MP Vidhan Sabha Monsoon Session: कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने खरगोन के महेश्वर में जल विद्युत परियोजना की स्थिति को लेकर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लगाया है। वहीं भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने प्रदेश में संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन से जुड़ा मुद्दा उठाया है। आज उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पेश करेंगे।

यह भी पढ़ें: Earthquake in Russia: भूकंप के झटकों से कांपी रूस की धरती, प्रशासन ने जारी किया सुनामी का अलर्ट

सदन में हो सकता है हंगामा

MP Vidhan Sabha Monsoon Session: वहीं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भारतीय स्टांप मध्य प्रदेश संशोधन विधेयक, रजिस्ट्री मध्य प्रदेश संशोधन विधेयक और भारतीय स्टांप मध्य प्रदेश द्वितीय संशोधन विधेयक सदन में रखेंगे। इसके अलावा नियम 139 के तहत कल के अधूरे विषयों पर चर्चा आज भी जारी रहेगी। विपक्ष द्वारा सरकार को कई मोर्चों पर घेरने की संभावना है, जिससे सदन की कार्यवाही गरमाई रह सकती है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News