national news: ‘नौसेना नागरिक वर्ष – 2024’ के समारोह की पूर्व भूमिका; जानिए

By
On:
Follow Us

national news: भारतीय नौसेना की संचालन तैयारियों में नौसेना के नागरिक कर्मचारियों के अमूल्य योगदान को सम्मानित और मान्यता देने के लिए 30 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली के डीआरडीओ भवन में डॉ. डीएस कोठारी ऑडिटोरियम में एक भव्य स्मरणोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

रक्षा मंत्री इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारतीय नौसेना ने अपने नागरिक कर्मियों के प्रशासन और कल्याण में दक्षता बढ़ाने के लिए 2024 को ‘नौसेना नागरिक वर्ष’ (https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2001395) घोषित किया था। इस समर्पित वर्ष में नागरिक कर्मियों से संबंधित मानव संसाधन प्रबंधन में सुधार लाने और समयबद्ध तरीके से नागरिक कर्मियों के पेशेवर और व्यक्तिगत विकास के विभिन्न पहलुओं को संबोधित करने के उद्देश्य से कई केंद्रित कदम उठाए गए।

 

पूरे वर्ष के दौरान, प्रशासनिक दक्षता को अधिकतम करने, डिजिटल बदलाव को अपनाने, अभिनव प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने और कल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई पहलों को लागू किया गया।

 

नौसेना नागरिक वर्ष’ में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों में प्रमुख नीतियों और दस्तावेजों का प्रचार शामिल है, जैसे नागरिक कार्मिक निदेशालय के लिए नागरिक चार्टर, नागरिक कार्मिक प्रबंधन पर संशोधित मानव संसाधन पुस्तिका और नौसेना संबंधी नागरिक मानव संसाधन प्रबंधन के लिए विजन दस्तावेज। कल्याण और सुरक्षा को बेहतर करने के लिए कई उपाय किए गए, जिसमें लंगरगाह/समुद्र में जहाजों पर काम करने वाले नागरिक कर्मियों के लिए बीमा सुरक्षा का प्रावधान और मुंबई में 21 औद्योगिक इकाइयों तक सीजीएचएस सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

डिजिटल और प्रशासनिक आधुनिकीकरण भी एक प्राथमिकता वाला क्षेत्र था और इसमें प्रमुख पहलों में नौसेना से संबंधित नागरिक प्रबंधन सूचना प्रणाली (एनसीएमआईएस) वेबसाइट का नवीनीकरण शामिल है, जिसमें एनओसी और डीवी मंजूरी के लिए चैटबॉट और ऑनलाइन मॉड्यूल शामिल हैं। नौसेना के राजपत्रित अधिकारियों के लिए ई-एचआरएमएस संस्करण 2.0 भी शुरू किया गया है।

विशेष कार्यशालाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करके नागरिक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण और विकास पर बल दिया गया। आईजीओटी प्लेटफॉर्म पर नौसेना के नागरिक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल शुरू किए गए हैं। वित्तीय लाभों को सुदृढ़ करने की दिशा में,नागरिक कर्मियों के जीवन बीमा के लिए बजाज लाइफ इंश्योरेंस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं और सभी नौसेना के नागरिक कर्मियों के लिए रक्षा वेतन पैकेज कर दिया गया है।

यह ‘नौसेना नागरिक वर्ष’ राष्ट्र की समुद्री सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता सुनिश्चित करने में अपने नागरिक कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह पहल सभी हितधारकों के लिए एक मजबूत और समावेशी माहौल को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमाण है।

ये भी पढ़िए- MP News: वन विहार भोपाल में गुजरात से आए दो गिर शेर; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News