National News: प्रधानमंत्री की तीसरे कार्यकाल की पहली बैठक सम्पन्न; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

National News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने प्रगति के 44वें संस्करण की बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें सड़क संपर्क से संबंधित दो परियोजनाएं, दो रेल परियोजनाएं और कोयला, बिजली एवं जल संसाधन क्षेत्र की एक-एक परियोजना शामिल थी। इन परियोजनाओं की कुल लागत 76,500 करोड़ रुपये से अधिक है और ये 11 राज्यों एवं केन्‍द्र शासित प्रदेशों अर्थात उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और दिल्ली से संबंधित हैं।

बता दे कि यह तीसरे कार्यकाल की पहली बैठक थी।

प्रगति केन्‍द्र और राज्य सरकारों की भागीदारी वाली सक्रिय शासन व्यवस्था और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आईसीटी आधारित बहु-मॉडल प्लेटफॉर्म है।

 

 

 

ये भी पढ़िए –

National News: देर रात 3.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News